अंतरराष्ट्रीय 25 July 2026 Fact Recorder
International Desk : कनाडा और अमेरिका की सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त अभियान के तहत एक अंतरराष्ट्रीय ड्र*ग तस्क*री नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान करीब 1.7 टन अवैध मादक पदार्थ जब्त किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 1,160 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। मामले में पंजाबी मूल के 13 लोगों सहित कुल 21 आरोपियों को गिर*फ्तार किया गया है।
जांच एजेंसियों के अनुसार, गिरोह ने कमर्शियल ट्रकिंग सेक्टर में ब्रोकर-स्टाइल नेटवर्क तैयार कर वैध लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन का दुरुपयोग किया। इसी के जरिए कनाडा और अमेरिका के बीच को*कीन समेत अन्य प्रतिबंधित मादक पदार्थों की तस्क*री की जाती थी।
मामले की जांच जनवरी 2025 में विंडसर पुलिस सर्विस ने शुरू की थी। बाद में कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी, अमेरिका की होमलैंड सिक्योरिटी इन्वेस्टिगेशंस (HSI), ड्र*ग एन्फोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (DEA), टोरंटो पुलिस और पील रीजनल पुलिस भी जांच में शामिल हुईं। जुलाई में मार्खम, कैलेडन और ब्रैम्पटन में छापेमारी कर ड्र*ग्स और अन्य सबूत बरामद किए गए।
पुलिस ने 21 में से 20 आरोपियों की पहचान सार्वजनिक कर दी है, जिनमें गगनदीप थिंदल, सिमरनजीत सिंह और कंवरपाल कुलार के नाम भी शामिल हैं। एजेंसियों का कहना है कि जांच जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।
युवाओं के लिए चेतावनी
कनाडा के चिंतक जोगिंदर सिंह ने कहा कि कई पंजाबी युवा लालच, दबाव या आर्थिक परेशानियों के कारण ड्र*ग तस्क*री नेटवर्क का हिस्सा बन रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से कमर्शियल ट्रकिंग और स्टूडेंट वीजा पर गए युवाओं से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि कनाडा और अमेरिका में ऐसे अपराधों के लिए कड़ी कानूनी सजा का प्रावधान है।













