September 01,2026 Fact Recorder
International Desk: नेपाल में आई भीषण आपदा के बीच राहत और बचाव कार्य लगातार तेज किया जा रहा है। संकट की इस घड़ी में भारत ने मदद का हाथ बढ़ाते हुए अपने जवानों को रेस्क्यू अभियान में लगाया है। भारतीय जवान प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित निकालने और राहत सामग्री पहुंचाने में जुटे हैं।
आपदा प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को बाहर निकालने के साथ ही भारतीय जवान राहत एवं बचाव कार्यों में स्थानीय एजेंसियों की मदद कर रहे हैं। भारत की ओर से चलाए जा रहे इस अभियान से मुश्किल हालात में फंसे लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।












