IND vs SA: टीम इंडिया पर बड़ा संकट — 30 साल में पहली बार हो सकता है ऐसा!

25 नवंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Sports Desk:  भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 2 टेस्ट मैचों की सीरीज़ टीम इंडिया के लिए बेहद निराशाजनक साबित हो रही है। अब तक भारतीय बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप रहे हैं। स्थिति यह है कि तीन पारियों में भारत सिर्फ एक बार 200 रन का आंकड़ा पार कर पाया है—वह भी मुश्किल से 201 रन बनाकर।

अब तक एक भी शतक नहीं
सबसे चिंताजनक बात यह है कि भारतीय टीम इन तीन पारियों में एक भी शतक नहीं लगा पाई है। सिर्फ एक अर्धशतक देखने को मिला है—यशस्वी जायसवाल का 58 रन।
बाकी बल्लेबाजों का हाल बेहद खराब रहा—
केएल राहुल: 39 रन बेस्ट
ऋषभ पंत: 27 रन बेस्ट
रवींद्र जडेजा: 27 रन
ध्रुव जुरेल: कोई भी पारी 20 रन से ऊपर नहीं
वॉशिंगटन सुंदर: एक पारी में 48 रन (सीरीज के टॉप स्कोरर) – कुल 108 रन
इस सीरीज में अभी तक 100 रन तक भी पहुंचने वाला दूसरा कोई भी भारतीय बल्लेबाज नहीं है।

इतिहास का संकट — सिर्फ 1 मौका बचा है!
भारतीय टीम को इस सीरीज में अब केवल 1 बार और बल्लेबाजी का मौका मिलेगा।
अगर उस पारी में भी कोई भारतीय बल्लेबाज शतक नहीं लगा पाता, तो 30 साल में पहली बार भारत में खेली गई किसी टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया एक भी शतक नहीं बना पाएगी।

दूसरी ओर साउथ अफ्रीका की चमक
साउथ अफ्रीका की ओर से पहले ही एक शतक लग चुका है।
सेन्युरन मुथुसामी ने गुवाहाटी टेस्ट की पहली पारी में 109 रन की शानदार पारी खेली थी।
उन्होंने 206 गेंदों पर 10 चौके और 2 छक्के लगाए थे।