11 फरवरी 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
National Desk: राजस्थान के दौसा जिले में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार छह युवकों की मौके पर ही मौ/त हो गई। सभी युवक अभानेरी गांव में आयोजित एक कार्यक्रम से लौट रहे थे।
पुलिस के अनुसार, रात के समय कार चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया, जिससे कार डिवाइडर तोड़ते हुए सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी छह युवकों की घटनास्थल पर ही जा*न चली गई।
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान अंकित, समय सिंह, लोकेश, नवीन, दिलखुश और मनीष के रूप में हुई है। सभी मृ/तक आपस में गहरे दोस्त थे और दौसा जिले के कल्खो गांव के निवासी थे।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और श*वों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।











