Home Business Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में जोरदार तेजी, चांदी ₹6,700 उछली,...

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में जोरदार तेजी, चांदी ₹6,700 उछली, सोना ₹1,500 महंगा

11 फरवरी 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

Business Desk: बुधवार को सर्राफा बाजार में सोना और चांदी दोनों की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। चांदी की कीमतों में जहां ₹6,700 प्रति किलो का उछाल देखने को मिला, वहीं सोना भी करीब ₹1,500 प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया।

बुलियन मार्केट के मुताबिक, चांदी की कीमत बढ़कर ₹2.60 लाख प्रति किलो पर पहुंच गई है। वहीं 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना ₹1.58 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

एमसीएक्स पर उतार-चढ़ाव

हालांकि, वायदा बाजार में दिन की शुरुआत कमजोर रही। एमसीएक्स पर चांदी 4.23% की गिरावट के साथ ₹2,51,500 प्रति किलो पर खुली, जबकि सोना 0.91% फिसलकर ₹1,56,631 प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

घरेलू बाजार का हाल

मंगलवार को सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में ₹7,500 की गिरावट दर्ज की गई थी, जिसके बाद भाव ₹2,64,500 प्रति किलो (कर सहित) रह गए थे। वहीं सोने के भाव में ₹2,200 या 1.4% की तेजी आई थी और यह ₹1,60,700 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिला सहारा

अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में संभावित कटौती की उम्मीदों ने कीमती धातुओं को सहारा दिया। एशियाई कारोबार के दौरान स्पॉट गोल्ड मामूली बढ़त के साथ 5,065 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा, जबकि स्पॉट सिल्वर 1.16% की तेजी के साथ 81.32 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

रिकॉर्ड स्तर से अभी भी दूर

हालांकि सोना और चांदी दोनों अपने ऑल-टाइम हाई से नीचे हैं।

  • सोना 29 जनवरी को बने 5,608.35 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर से करीब 11% नीचे है।

  • वहीं चांदी अपने 121.67 डॉलर प्रति औंस के उच्चतम स्तर से अब भी लगभग 50% दूर बनी हुई है।