लुधियाना: 20 Nov 2026 Fact Recorder
Punjab Desk : खन्ना के दोराहा के पास जैपुरा गांव में खेतों में पराली जलाने से फैले धुएं के कारण भीषण सड़क हा*दसा हो गया। इस हा*दसे में एक महिला की मौ*त हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घा*यल हो गए। मृ*तका की पहचान शाहपुर निवासी 55 वर्षीय मनजीत कौर के रूप में हुई है। उसका पति गंभीर रूप से घा*यल है, जिसे लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दो अन्य घा*यलों की पहचान पायल निवासी जसपाल सिंह और सुरिंदर सिंह के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, किसान गुरदीप सिंह के खेत में पराली को आग लगाई गई थी। खेत के साथ लगती लिंक सड़क पर धुआं फैलने के कारण दृश्यता काफी कम हो गई थी। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों और एक कार के बीच टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों मोटरसाइकिल खेत में जा गिरे। पेट्रोल के कारण आग और भड़क गई, जिसकी चपेट में चार लोग आ गए।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, कार चालक ने घायलों को बचाने की कोशिश की, लेकिन आग अधिक होने के कारण वह सफल नहीं हो पाया। इसके बाद उसने पास के गुरुद्वारा साहिब में पहुंचकर माइक के जरिए लोगों से मदद मांगी। गांव के लोग मौके पर पहुंचे और पानी डालकर आग बुझाई। हालांकि, तब तक मनजीत कौर की मौ|*त हो चुकी थी। तीन अन्य घा*यलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
डीएसपी हरमनप्रीत सिंह ने बताया कि एसडीएम पायल के साथ उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और घा*यलों का हाल जाना। दो घा*यलों का इलाज दोराहा के निजी अस्पताल में चल रहा है, जबकि मनजीत कौर के पति की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें डीएमसी लुधियाना रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पराली जलाने वाले किसान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।











