Hisar Two People Missing Case News Update | हिसार में दो लोग लापता: बिना बताए निकली पत्नी; दूसरे मामले में कैश लेकर घर से निकला युवक – Agroha News

हिसार के थाना अग्रोहा क्षेत्र से दो अलग-अलग मामलों में एक विवाहिता और एक युवक लापता हो गए हैं। दोनों के परिजनों ने थाना अग्रोहा में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। पहले मामले में अग्रोहा निवासी ने बताया कि उसकी पत्नी प्रिया 19 अप्रैल को सुबह 11 बजे

उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। परिवार ने आस-पड़ोस और रिश्तेदारों से पता किया, लेकिन कहीं सुराग नहीं मिला। दूसरे मामले में गांव किरोड़ी की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। उसके पति सतबीर उर्फ सत्तू 18 अप्रैल की रात करीब 10 बजे 25 हजार रुपए लेकर बाइक से घर से निकले थे। वह अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़कर गए थे। अब तक वापस नहीं लौटे हैं।

महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति 33 वर्षीय हैं। उनकी ऊंचाई 5 फुट 8 इंच है और रंग सांवला है। गायब होते समय वह सफेद लोअर और सफेद लाइनिंग वाली शर्ट पहने हुए थे। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।