Hisar-police-arrests-Fake-job-fraud-accused-Jaipur-update | नारनौंद में 4 साल से फरार जालसाज काबू: युवक से ठगे थे 2.20 लाख, फेसबुक पर नौकरी का दिया झांसा – Narnaund News

हिसार जिला पुलिस ने नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अजय राजस्थान के जयपुर जिले के साशिया मोहल्ला कनौता का रहने वाला है। पकड़े गए आरोपी को पुलिस की टीम ने कोर्ट से दो दिन के रिमांड पर लिया गया है, ताकि आरोपी से गहनता स

फर्जी नौकरी का दिखाया विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नारनौंद के गांव भकलाना के प्रवीन से फेसबुक पर नौकरी का झांसा देकर 2.20 लाख रुपए की ठगी की थी। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देशन में चल रही अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के तहत बास थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी ने फेसबुक पर फर्जी नौकरी का विज्ञापन दिखाकर पीड़ित से पैसे ऐंठे थे।

कोर्ट ने 2 दिन के रिमांड पर भेजा

इस रकम को कमीशन देकर अपने बैंक खाते में जमा करवाया था। पिछले चार साल से फरार चल रहे आरोपी को पकड़कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से विस्तृत पूछताछ करेगी।