नारनौंद में बैठक करते रिटायर्ड कर्मचारी।
हरियाणा के हिसार जिले के नारनौंद में रिटायर्ड कर्मचारी संघ की बैठक भगत सिंह पुस्तकालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान मास्टर रामस्वरूप ने की, जबकि संचालन सचिव रोहतास शर्मा ने किया। सभी कर्मचारियों ने सरकार की निंदा की। संघ के पदाधिकारियों ने
।
भाजपा सरकार ने नहीं की बातचीत
कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में 65 और 75 वर्ष की उम्र पर बढ़ी हुई पेंशन का लाभ, मेडिकल अलाउंस में वृद्धि कर 3 हजार रुपए करना, एडवांस की राशि 128 महीने में पूरी करना, विधवा महिलाओं को एलटीसी का लाभ और कैशलेस मेडिकल सुविधा शामिल हैं। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने अब तक कोई बातचीत नहीं की। इसके विपरीत सरकार ने 5-6 हजार कौशल निगम के कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया।
8वें वेतन आयोग के लाभ से वंचित
इसके विरोध में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा 20 अप्रैल को मुख्यमंत्री के गृह जिले कुरुक्षेत्र के सेक्टर-2 में धरना देगा। केंद्र सरकार पर भी आरोप लगाते हुए संघ ने कहा कि रिटायर्ड कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग के लाभ से वंचित रखा जा रहा है। इसके विरोध में 22 अप्रैल को सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया जाएगा। डीसी के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
बैठक में मदनलाल, सेवा सिंह, नसीब सिंह, सतवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार, विकास गौतम और राजबीर सुलचानी सहित अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया।













