Hisar-narnaund-dsp-security-meeting-jewelers-petrol-pump-owners-liquor-contractors | नारनौंद में डीएसपी के व्यापारियों को निर्देश: सादे कपड़ों में कर्मी होंगे तैनात, हाई क्वालिटी सीसीटीवी और पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य – Narnaund News

बैठक में व्यापारियों से बातचीत करते डीएसपी।

हिसार जिले के नारनौंद में डीएसपी राज सिंह ने सर्राफा व्यापारियों, पेट्रोल पंप संचालकों और शराब ठेकेदारों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक की। डीएसपी ने शहर और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की पैदल गश्त बढ़ाने का आश्वासन दिया। सर्राफा बाजार में र

बिना नंबर प्लेट वाहनों में न डाले ईंधन

वहीं बाहर से आने वाले व्यापारियों को विशेष सुरक्षा प्रदान की जाएगी। व्यापारियों को उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए। कैमरे ऐसे स्थान पर लगाए जाएं जहां से आने-जाने वालों के चेहरे स्पष्ट दिखाई दें। पेट्रोल पंप संचालकों को बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों में ईंधन न भरने की हिदायत दी गई।

बैठक में मौजूद व्यापारी एवं दुकानदार।

बैठक में मौजूद व्यापारी एवं दुकानदार।

खाली प्लॉटों पर भी रखें निगरानी

सभी व्यापारियों को अपने कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य किया गया है। संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या डायल 112 पर सूचना देने को कहा गया। डीएसपी ने व्यापारियों को अधिक नकदी होने पर तुरंत बैंक में जमा कराने की सलाह दी। सीसीटीवी की डीवीआर सुरक्षित रखने और डेटा ऑनलाइन स्टोर करने के निर्देश दिए गए।

खाली प्लॉटों पर भी निगरानी रखने को कहा गया। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पुलिस को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।