Hisar-hospital- rape-victim-assaults-doctor-during-medical-examination-update | हिसार में रेप पीड़िता का महिला डॉक्टर पर हमला: मेडिकल दौरान मारपीट, MLR फाड़ बोली-हरियाणा पुलिस में हूं, तू कुछ नहीं बिगाड़ सकती – Hisar News

हिसार जिले के नागरिक अस्पताल में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक रेप पीड़िता ने मेडिकल जांच के दौरान महिला डॉक्टर के साथ मारपीट की। नागरिक अस्पताल की चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दीपिका मलिक ने मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं शिक

हिस्ट्री लेने पर गुस्सा हो गई पीड़िता

जानकारी के अनुसार डॉक्टर दीपिका मलिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आर्य नगर में तैनात हैं। 20 मार्च को वह नागरिक अस्पताल में ड्यूटी पर थी। दोपहर करीब 12 बजे एसआई बबीता ने एक रेप पीड़िता के मेडिकल परीक्षण के लिए फोन किया। डॉक्टर ने जब पीड़िता की हिस्ट्री लेनी शुरू की, तो वह गुस्से में आ गई। उसने डॉक्टर के साथ बदतमीजी शुरू कर दी।

डीएमएस की मौजूदगी में की सैंपलिंग

स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने 112 पर पुलिस को फोन किया और अपने उच्च अधिकारियों को सूचित किया। पीसीआर और डीएमएस डॉ. लता सांगवान की मौजूदगी में पीड़िता की एमएलआर और सैंपलिंग की प्रक्रिया शुरू की गई। शाम करीब 5 बजे जब डॉक्टर ने पीड़िता को एमएलआर पर हस्ताक्षर करने को कहा, तो उसने मना कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने डॉक्टर को थप्पड़ मारा, उनके कपड़े फाड़े और गला दबाने की कोशिश की।

छुट्टी होने पर तुम्हें जान से मरवा दूंगी

पीड़िता ने एमएलआर के सरकारी कागजात भी फाड़ दिए और डॉक्टर को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने कहा कि हरियाणा पुलिस में तैनात हूं और तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती। छु‌ट्टी होने के बाद मैं तुम्हें जान से मरवा दूंगी। मैंने 112 पर पुलिस से मदद के लिए दोबारा फोन किया और बड़ी मुश्किल से डयूटी रूम में छुपकर जान बचाई। मुझे पीड़िता से खतरा है, ऐसे में मुझे सुरक्षा प्रदान की जाए।