![]()
हिसार जिले के हांसी शहर थाना पुलिस को दहेज के लिए मारपीट की शिकायत प्राप्त हुई है। शहर की एक कॉलोनी की रहने वाली युवती ने अपने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती ने सोमवार को हांसी थाना शहर में शिकाय
।
शादी के कुछ समय तक रहे ठीक
शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी फरवरी 2023 में गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) के युवक से धूमधाम से हुई थी। शादी के समय लड़की के परिजनों द्वारा जरूर का काफी सामान और गहने आदि दहेज के तौर पर दिए गए थे। शादी के कुछ समय बाद तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन कुछ ही महीनों में पति और सास का व्यवहार बदलने लगा। उन्होंने दहेज में अधिक सामान और पैसों की मांग शुरू कर दी।
शारीरिक-मानसिक रूप से प्रताड़ित
जब युवती और उसके मायके वालों ने मांग पूरी करने में असमर्थता जताई, तो ससुराल पक्ष ने उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि उसे कई बार मारपीट कर घर से निकालने की कोशिश भी की गई। हालात बिगड़ने पर वह हांसी अपने मायके लौट आई और अब न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़िता ने प्रशासन से न्याय की मांग की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












