शहर में दिन के समय भारी वाहनों का बाजारों में प्रवेश।
हरियाणा के हिसार जिले में स्थित हांसी शहर की यातायात व्यवस्था इन दिनों पूरी तरह से बिगड़ गई है। शहर में लगे नो एंट्री के बोर्ड या तो क्षतिग्रस्त हो चुके हैं या गायब हैं। इस कारण भारी वाहन बिना किसी रोक-टोक के शहर में प्रवेश कर रहे हैं। जून 2023 में त
।
स्कूल और ऑफिस टाइम में लंबी कतारें लग रही
ये बोर्ड हिसार चुंगी, सिसाय पुल, जाट धर्मशाला, अंबेडकर चौक और अग्रसेन चौक आदि स्थानों पर लगाए गए थे। इन बोर्डों पर सूचना दी गई थी कि सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित है। वर्तमान में सबसे ज्यादा समस्या बड़सी गेट, उमरा गेट और भगत सिंह रोड पर देखी जा रही है। स्कूल और ऑफिस टाइम में यहां वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं।

वाहन की टक्कर से झुका नो एंट्री बोर्ड।
नियमों को सख्ती से लागू किया जाए
स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन के समय भी भारी वाहनों की आवाजाही जारी रहता है। इससे न केवल जाम की स्थिति बनती है, बल्कि दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए जरूरी है कि प्रशासन नए और स्पष्ट बोर्ड लगवाए। साथ ही नो एंट्री नियमों को सख्ती से लागू किया जाए। इससे शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और आम जनता को राहत मिलेगी।












