![]()
महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज अग्रोहा, हिसार।
हिसार जिले के बरवाला क्षेत्र के गांव सरसौद की रहने वाली महिला कमलेश पर गांव के ही कुछ लोगों ने हमला करके घायल कर दिया तथा बाद में हॉस्पिटल में जाकर धमकी दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी
।
पति के साथ ट्रॉली से गेहूं उतार रही थी
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता कमलेश ने 19 अप्रैल की शाम हमला कर दिया गया। घटना उस समय हुई, जब वह अपने पति के साथ ट्रॉली से गेहूं उतार रही थी। इसी दौरान गांव के ही छह लोगों ने उनका रास्ता रोककर मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों में मनीष, ऊषा, नुनिया, बाली, संदीप शामिल थे।
अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर
पीड़िता कमलेश ने बताया कि मनीष ने गली से ईंट उठाकर उनके सिर पर मार दी, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। घटना के बाद महिला को नागरिक अस्पताल बरवाला ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
महिला और उसका परिवार भयभीत
पीड़िता ने बताया कि जब वह एमएएमसी अग्रोहा में इलाज करा रही थी, तभी गांव के दीपक उर्फ छोलू व अमित वहां पहुंचे और धमकी दी कि अगर उसने पुलिस में शिकायत दी, तो उसे और उसके परिवार को जान से मार दिया जाएगा। घटना से महिला और उसका परिवार भयभीत है।
केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही थाना बरवाला पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट (MLR) और पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 190, 191(2), 115, 126(2), 351(3), और 79 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












