Home Himachal Himachal Pradesh weather forecast; Orange alert heavy rain hailstorm storm Shimla Kullu...

Himachal Pradesh weather forecast; Orange alert heavy rain hailstorm storm Shimla Kullu Kangra Chamba | हिमाचल में ओलावृष्टि-तूफान का ऑरेंज अलर्ट: 4 जिलों में हैवी रेन-फॉल, अगले 5 दिन खराब रहेगा मौसम, 5 से 7 डिग्री गिरेगा तापमान – Shimla News

शिमला के रिज पर देश के मैदानी इलाकों में पड़ रही गर्मी से बचने को पहुंचे टूरिस्ट

हिमाचल के ज्यादातर भागों में अगले पांच दिन मौसम खराब रहेगा। प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से इस सप्ताह अच्छी बारिश होने का पूर्वानुमान है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) के आरेंज अलर्ट ने किसानों-बागवानों के चिंता बढ़ा दी है।

.

IMD के अनुसार, 18 और 19 अप्रैल को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, शिमला और लाहौल स्पीति जिला में कुछेक स्थानों पर भारी ओलावृष्टि हो सकती है। इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तूफान चलने की भी चेतावनी दी गई है।

अन्य सभी जिलों में येलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है। ओलावृष्टि और तूफान से सेब बागवानों सहित आम, प्लम, खुमानी, आड़ू, फूलगोभी, मटर और गेंहू की फसल को नुकसान हो सकता है।

शिमला के मॉल रोड पर शाम के वक्त घूमते हुए टूरिस्ट

शिमला के मॉल रोड पर शाम के वक्त घूमते हुए टूरिस्ट

इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों में 18 और 19 अप्रैल को भारी बारिश का आरेंज अलर्ट दिया गया है। मंडी जिले में 19 अप्रैल को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिले में आज भी हल्की बारिश के आसार है। अन्य जिलों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। प्रदेश में 21 अप्रैल तक मौसम खराब बना रहेगा।

5 से 7 डिग्री गिरेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले दो-तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। खासकर 18 से 20 अप्रैल तक तापमान नॉर्मल से नीचे गिर जाएगा। 21 अप्रैल से तापमान में बढ़ौतरी शुरू होगी।

केलांग का पारा नॉर्मल से 6.5 डिग्री बढ़ा

वहीं प्रदेश के ज्यादातर शहरों में अभी तापमान नॉर्मल से ज्यादा चल रहा है। केलांग का अधिकतम तापमान नॉर्मल से 6.5 डिग्री ज्यादा के साथ 9.5 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। कल्पा का तापमान 4.6 डिग्री ज्यादा के साथ 21.9 डिग्री, ऊना का पारा 3.4 डिग्री ज्यादा के साथ 37.6 डिग्री, मनाली का नॉर्मल से 3.0 डिग्री ज्यादा के साथ 24.2 डिग्री पहुंच गया है।