06 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Bollywood Desk: बॉलीवुड अभिनेत्री Preity Zinta इन दिनों अपनी प्रॉपर्टी डील को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने Bandra के पॉश इलाके Pali Hill में स्थित अपना एक फ्लैट 18.5 करोड़ रुपये में बेच दिया है। करीब 1770 स्क्वायर फीट क्षेत्रफल वाला यह फ्लैट बिल्डिंग की 11वीं मंजिल पर था और इसकी रजिस्ट्री 2 मार्च को हुई। बताया जा रहा है कि यह फ्लैट एक भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक को बेचा गया है। इससे पहले नवंबर में भी प्रीति जिंटा ने इसी बिल्डिंग में मौजूद अपना एक अन्य 1474 स्क्वायर फीट का फ्लैट 14 करोड़ रुपये में बेचा था। इस तरह करीब चार महीनों में उन्होंने कुल 32.5 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी डील की है। वहीं काम की बात करें तो प्रीति जिंटा जल्द ही Lahore 1947 में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ Sunny Deol मुख्य भूमिका में हैं और फिल्म का निर्माण Aamir Khan कर रहे हैं।













