Home Himachal Himachal News: Priyanka Gandhi Charbra Shimla Visit | प्रियंका गांधी पहुंची शिमला:...

Himachal News: Priyanka Gandhi Charbra Shimla Visit | प्रियंका गांधी पहुंची शिमला: छराबड़ा में मनाएंगी छुट्टियां, चार-पांच दिन यहीं रुकेंगी; पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई – Shimla News

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी

वायनाड से लोकसभा सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार शाम शिमला पहुंच गई हैं। प्रियंका गांधी कुछ दिन शिमला के छराबड़ा में छुट्टियां मनाएंगी। दिल्ली से चंडीगढ़ तक वह हवाई मार्ग से आईं, जबकि चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से होते हुए

.

प्रियंका गांधी का काफिला शाम 7 बजे शिमला से छराबड़ा के लिए रवाना हुआ, जो कि सवा 7 बजे के करीब छराबड़ा पहुंचा।

प्रियंका गांधी ने शिमला से लगभग 13 किलोमीटर दूर राष्ट्रपति निवासी रिट्रीट के साथ छराबड़ा में अपना घर बना रखा है। प्रियंका गांधी अकसर छुट्टियां मनाने के लिए यहां आती रहती हैं।

शिमला के छराबड़ा में पहाड़ी शैली में बना प्रियंका गांधी का घर।

शिमला के छराबड़ा में पहाड़ी शैली में बना प्रियंका गांधी का घर।

सोनिया-राहुल भी कई बार आ चुके

सोनिया गांधी, राहुल गांधी और रॉबर्ट वाड्रा भी कई बार छराबड़ा आ चुके हैं। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी अगले चार-पांच दिन यहीं रुकेंगी। इस दौरान वह हनुमान मंदिर जाखू भी जा सकती हैं। उनका यह निजी दौरा है। इस दौरान वह किसी भी नेता से नहीं मिलेंगी।

छराबड़ा में बढ़ाई गई सुरक्षा

प्रियंका के दौरे को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। छराबड़ा में प्रियंका वाड्रा के घर के आसपास जवान तैनात किए हैं ताकि सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक न हो।