हिमाचल CM की MLA पत्नी को डिसक्वालिफाई किया जाए: होशियार सिंह ने गवर्नर को भेजी शिकायत; मॉडल कोड-ऑफ कंडक्ट की अवहेलना की CBI जांच मांगी l

11/April/2025 Fact Recorder

देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह

हिमाचल की देहरा विधानसभा से पूर्व विधायक एवं BJP प्रत्याशी होशियार सिंह ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को एक शिकायत भेजकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी एवं देहरा की MLA कमलेश ठाकुर को छह साल के लिए अयोग्य घोषित करने की मांग की है।

होशियार सिंह ने देहरा विधानसभा उप चुनाव के दौरान मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट की अवहेलना के आरोप लगाए हैं। उन्होंने राज्यपाल से इसकी जांच CBI कराने की मांग की है। राज्यपाल को भेजी शिकायत में होशियार ने लिखा, आचार संहिता के दौरान कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक और वेल्फेयर डिपार्टमेंट के जरिए करोड़ों रुपए बांटे गए।

उन्होंने कहा कि देहरा के 70 महिला मंडलों को उप चुनाव के दौरान 50-50 हजार रुपए बांटे गए हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू ने अपनी पत्नी को चुनाव जिताने के लिए पद का दुरुपयोग किया है। यह सीधे सीधे चुनाव आचार संहिता का उलंघन है।

मुख्यमंत्री सुक्खू और देहरा से उनकी विधायक पत्नी कमलेश ठाकुर