Home Himachal Himachal CM Sukhwinder Singh Sukhu cousin brother Kuldeep passes away Nadaun |...

Himachal CM Sukhwinder Singh Sukhu cousin brother Kuldeep passes away Nadaun | हिमाचल CM के चचेरे भाई का निधन: अंतिम संस्कार के लिए नादौन पहुंचे सुक्खू; लंबे समय से बीमार चल रहे थे कुलदीप कुमार – Nadaun News

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू चचेरे भाई के अंतिम संस्कार में हुए शामिल

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के चचेरे भाई कुलदीप कुमार का आज निधन हो गया। इसके बाद मुख्यमंत्री सुक्खू भी दोपहर सवा 12 बजे शिमला से हमीरपुर के लिए रवाना हुए और चचेरे भाई के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

.

बताया जा रहा है कि कुलदीप कुमार लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने आज सुबह साढ़े तीन बजे नादौन स्थित घर पर अंतिम सांस ली। आज दोपहर बाद उनका पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया।

शाम को शिमला लौटेंगे सीएम

मुख्यमंत्री सुक्खू अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद शाम वापस शिमला लौट रहे हैं। मुख्यमंत्री ने भाई के निधन पर शोक व्यक्त किया और मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना का।