September 02,2026 Fact Recorder
National Desk: नैनीताल के अलचौना ग्राम सभा के पांडेय छोर में पहाड़ दरकने के बाद हालात चिंताजनक हो गए हैं। पहाड़ से पानी और मलबा लगातार नीचे की ओर आने के कारण यह अब घरों की ओर बढ़ने लगा है।
लगातार मलबा आने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं और इलाके में खतरा बना हुआ है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है, जबकि प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। प्रभावित क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।












