August 20,2026 Fact Recorder
National Desk: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगातार हुई भारी बारिश के बाद कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। जगह-जगह जलभराव और पानी का स्तर बढ़ने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई क्षेत्रों में आवागमन भी प्रभावित हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और प्रभावित इलाकों में जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर निगरानी की जा रही है












