10 Feb 2025: Fact Recorder
अगर आप भी अपने दांतों को लंबे समय तक हेल्दी रखना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ घरेलू नुस्खे को अपना सकते हैं, जो आपके दांतों को बैक्टीरिया से दूर रखते हुए आपके मसूड़ों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं।
Health Tips: शरीर का हर अंग हमारे लिए जरूरी होता है, जिसमें से एक है हमारे दांत जिसकी जरूरत हमें पूरी लाइफ होती है। हमारे दांत लगभग 50 साल की उम्र तक सही से काम करते हैं। इसके बाद जब आप अपने दांतों का सही से देखभाल नहीं करते हैं तो आपके दांत खराब होने लगते हैं और दांत में दर्द रहने लगता है। इस वजह से हम कई बार खाना भी नहीं खा पाते हैं। ऐसे में दांतों को हेल्दी रखना जरूरी हो जाता है। इसके लिए आप कई घरेलू नुस्खे को अपना कर अपने दांतों को हेल्दी रख सकते हैं। ये घरेलू नुस्खे आपके दांतों को कीड़ों से बचाने में मदद कर सकते हैं और मसूड़ों को इंफेक्शन से दूर रखते हैं। आइए जानते हैं कि इसके लिए आप किन-किन घरेलू नुस्खे को अपना सकते हैं?
गर्म पानी और नमक
हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. बिमल बताते हैं कि दांतों को हेल्दी रखने के लिए आप खाना खाने से पहले गर्म पानी और नमक से कुल्ला कर सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास गर्म पानी में आधा चम्मच नमक मिलाएं और इससे दिन में 2 से 3 बार कुल्ला कर लें। इससे दांतों में कैविटी का खतरा कम हो जाता है और आपके दांत लंबे समय तक हेल्दी रहते हैं।
ऑयल पुलिंग
ऑयल पुलिंग करने से दांतों के बैक्टीरिया आसानी से खत्म हो जाते हैं। इसके लिए आप कोकोनट ऑयल या शीशम के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे थोड़ी देर तक इसे मुंह में रखने के बाद से थूक दें। ये एंटीबैक्टीरियल की तरह काम करता है और इससे आपके दांत लंबे समय तक मजबूत बने रहते हैं।
लौंग के तेल का इस्तेमाल
अगर आपके दांतों में दर्द है तो आप लौंग के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप एक छोटे से कॉटन में इस तेल को लगा लें। इसे आप एक बार सुबह एक बार रात को सोने से पहले लगा सकते हैं। ये तेल आपके दांतों और मसूड़ों दोनों को स्ट्रांग बनता है। इससे बैक्टीरिया कम हो जाते हैं और दांतों से जुड़ी समस्याएं दूर रहती हैं।
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। Fact Recorder की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
