Hindi English Punjabi

Haryana weather Update strong winds rain alert  | हरियाणा में आज बारिश-आंधी का अलर्ट: 11 जिलों में बदला मौसम, हिसार का बालसमंद सबसे गर्म शहर; सामान्य से 3.6 डिग्री ज्यादा पहुंचा पारा – Bhiwani News

2

भिवानी शहर में बूंदाबांदी के दौरान गुजरते हुए वाहन।

हरियाणा के मौसम में शुक्रवार से ही बदलाव शुरू हो गया। जिसका असर शनिवार को भी जारी रहेगा। वहीं मौसम विभाग ने 19 अप्रैल के लिए भी प्रदेशभर में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया है। जबकि शुक्रवार को प्रदेश के करीब 11 जिलों में आंधी-तूफान व बारिश हुई। वहीं द

हरियाणा में शुक्रवार शाम को अचानक मौसम बदला। जिसके बाद हिसार, सिरसा, जींद, झज्जर, भिवानी, रोहतक, पानीपत, फतेहाबाद, सोनीपत, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में तेज आंधी के साथ बारिश हुई।

हिसार के बरवाला में बारिश के साथ ओले भी गिरे। वहीं कुरुक्षेत्र के पिहोवा में खेत में लगी आग तूफान की वजह से भड़क गई। तेज हवा चलने के कारण आग की लपटें घरों तक पहुंच गई हैं। लोग घरों से निकलकर सड़क की तरफ चले गए हैं।

हिसार का बालसमंद सबसे गर्म शहर

हरियाणा के अधिकतम तापमान में शुक्रवार को 0.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं प्रदेश का तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है। इधर, प्रदेश का सबसे गर्म एरिया हिसार का बालसमंद रहा। जहां का अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

18 अप्रैल को प्रदेश के जिलों का अधिकतम तापमान जिला — अधिकतम तापमान चंडीगढ़ — 37.7 डिग्री अंबाला — 38 डिग्री हिसार — 43.5 डिग्री करनाल — 37 डिग्री नारनौल — 42.8 डिग्री रोहतक — 42 डिग्री चरखी दादरी–41.4 डिग्री फरीदाबाद — 40.9 डिग्री गुरुग्राम — 39.1 डिग्री जींद — 40.1 डिग्री महेंद्रगढ़ — 42.5 डिग्री सोनीपत — 38 डिग्री मेवात — 40.1 डिग्री रेवाड़ी — 41.4 डिग्री

24 घंटे में बदला तापमान पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो प्रदेशभर के विभिन्न जिलों के अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हरियाणा में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हिसार के बालसमंद में दर्ज की गई। जिसके बाद अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे ज्यादा गिरावट फरीदाबाद के तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। जिसके बाद अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा।