पुन्हाना थाना में हुआ केस दर्ज।
हरियाणा के नूंह जिले के पुन्हाना थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव जमालगढ़ में चोरी की बाइक खरीदने के एक आरोपी को पकड़ने गई फरीदाबाद पुलिस टीम पर परिजनों ने पथराव कर दिया। पुलिस टीम जब आरोपियों से अपना बचाव करते हुए भागने लगी तो इसी दौरान बेकाबू होकर उनकी गा
।
15 से 20 पुरुषों और एक महिला ने घेरा पुन्हाना पुलिस ने फरीदाबाद पुलिस के एएसआई की शिकायत के आधार पर 15 से 20 पुरुषों और 1 महिला के खिलाफ सरकारी काम में बाधा और हत्या का प्रयास करने सहित मारपीट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में एएसआई शमसुद्दीन ने बताया कि वह अपराध शाखा एवीटीएस सिकरोना फरीदाबाद में तैनात है।
19 फरवरी को सारन थाने में दर्ज बाइक चोरी के एक मुकदमे में आरोपी शाकिर, इलियास और मोईन निवासी धोज फरीदाबाद को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने बाइक सलीम उर्फ सल्ली निवासी जमालगढ़ नूंह को बेच दी।
बीते शुक्रवार को एवीटीएस सिकरोना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुंदर अपनी टीम के साथ आरोपी की तलाश में पुन्हाना के गांव जमालगढ़ पहुंचे। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी सलीम उर्फ सल्ली को जमालगढ़ रोड से गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी देते पुन्हाना थाना प्रभारी जशवीर सिंह।
आरोपी को लेकर जाने लगी पुलिस तो रास्ते में परिजनों ने कर दिया पथराव एएसआई शमसुद्दीन के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद टीम एक निजी कार में लेकर आ रही थी। इसी बीच रास्ते में एक बोलेरो पिकअप गाड़ी ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। वहीं जब टीम जब गांव जमालगढ़ के समाज पहुंची, तो सड़क के किनारे खड़े करीब 20 पुरुषों और एक महिला ने पुलिस वाहनों पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया।
इसके बाद गाड़ी ड्राइवर कॉन्स्टेबल विक्रांत ने गाड़ी को पुन्हाना की ओर मोड़ दिया। इसी दौरान गाड़ी बेकाबू हो गई और सड़क से नीचे उतरकर पलट गई है। जब आरोपी के साथ टीम कार से उतरकर सड़क किनारे खड़ी थी, तो उक्त आरोपियों ने पुलिस टीम को कुचलने का प्रयास किया।
इस हमले में सब-इंस्पेक्टर सुंदर, हेड कॉन्स्टेबल यूनिस खान, कॉन्स्टेबल विक्रांत और नितिन घायल हो गए, जिनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।
आरोपी को नहीं छुड़ा पाए लोग इस दौरान ग्रामीणों ने आरोपी सलीम को पुलिस हिरासत से छुड़ाने का प्रयास भी किया, लेकिन कामयाब नहीं हुए। मामले के जांच अधिकारी महेश कुमार ने बताया पुलिस ने शिकायत के आधार पर 15 से 20 पुरुषों और 1 महिला के खिलाफ सरकारी काम में बाधा और हत्या का प्रयास करने सहित मारपीट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
सब इंस्पेक्टर की हालत गंभीर बनी हुई है,जिसका इलाज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में चल रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












