Home Haryana नूंह में हिमाचल के ड्राइवर और सहायक की मौत: DME पर खड़ा...

नूंह में हिमाचल के ड्राइवर और सहायक की मौत: DME पर खड़ा था ट्रक,ड्राइवर को आई झपकी,कैंटर चकनाचूर,मृतकों के पैसे ले गए लोगl

14/April/2025 Fact Recorder

दिल्ली-मुंबई-एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा

हरियाणा के नूंह जिले से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई-एक्सप्रेसवे पर अवैध रूप से खड़े एक ट्रक (डीएलटी) से कैंटर टकरा गया। जिसमें ड्राइवर व सहायक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा कैंटर ड्राइवर को नींद की झपकी आने से होना बताया जा रहा। दोनों मृतक हिमाचल के रहने व

दोनों मृतकों के जेब में रखे पैसे और कागजात भी निकाले

जानकारी के मुतबिक हादसे के बाद मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर लोगों ने दोनों मृतकों की जेब से पैसों के साथ-साथ उनके कागजाता भी निकालकर ले गए, जिससे पुलिस को दोनों की शिनाख्त करने में दिक्कत आई। हिमाचल नंबर का आईसर कैंटर गाड़ी में केले लोड कर दिल्ली की ओर आ रहा था। जब कैंटर पिनगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत उमरी पुल से उजीना की ओर चला तो सड़क किनारे खड़े बड़े ट्रक (डीएलटी) से जा टकराया।

चकनाचूर हुआ कैंटर का केबिन

हादसे के दौरान कैंटर की स्पीड़ का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि इसका कैबिन पूरी तरह से चकनाचूर हो गया और इसमें सवार ड्राइवर व साहयक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद राहगीरों ने घटना की सूचना कंट्रोल रूम को दी। पुलिस ने किसी तरह से दोनों मृतकों के शवों को कैबिन ने बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जिन्हें अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।हादसे में चकनाचूर हुआ कैंटर का केबिन

दोनों के परिजन पहुंच चुके है, लेकिन अभी यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि ये सामान कहां से ला रहे थे। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि चालक को झपकी आने और कैंटर की स्पीड़ अधिक होने के कारण हादसा हुआ है। पुलिस ने डीएलटी को अपने कब्जे में ले लिया है।

पिनगवां थाना प्रभारी सुभाष चंद ने बताया कि सूचना के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की तो मृतकों की जेब से पैसों के साथ-साथ उनके कागजात आदि भी गायब मिले। इसके चलते मृतकों की शिनाख्त भी नहीं हो पाई। जिसके बाद ट्रांसपोर्टर के माध्यम से परिजनों को सूचना पहुंचाई गई है। सोमवार की सुबह दोनों के परिजन पिनगवां थाना में पहुंच चुके है। पुलिस अब कार्रवाई में जुटी हुई है।