Home Haryana फतेहाबाद से बिना बताए घर से निकली 35 वर्षीय महिला: पति कर...

फतेहाबाद से बिना बताए घर से निकली 35 वर्षीय महिला: पति कर रहा जम्मू में काम, दो बच्चों को अकेला छोड़कर गईl

21/April/2025 Fact Recorder

हरियाणा के फतेहाबाद शहर से दो बच्चों की मां 35 वर्षीय महिला अचानक बिना बताए घर से चली गई। महिला का पति जम्मू में काम करता है। महिला के बारे में कोई सुराग नहीं लगने के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने महिला की जेठानी की शिकायत के आधार पर

मोबाइल भी खराब होने के कारण घर पर ही छोड़ गई

शहर पुलिस को दी शिकायत में महिला की जेठानी ने बताया है कि उसका देवर पिछले कुछ समय से जम्मू में दूध की डेयरी में काम करता है। वहीं, उसकी देवरानी और उसके दो बच्चे फतेहाबाद में ही उनके घर के सामने रहते हैं।

17 अप्रैल को उसकी 35 वर्षीय देवरानी अपने दोनों बच्चों को घर पर छोड़कर बिना किसी को कुछ बताए कहीं चली गई। देर शाम तक भी जब वह वापस घर नहीं लौटी तो उन्हें चिंता हुई और उसकी तलाश शुरू की।

राजस्थान स्थित मायके में भी नहीं पहुंची जेठानी ने बताया कि उसकी देवरानी का मोबाइल खराब हो गया था, इसलिए उसे भी वह घर पर ही रखकर चली गई। उन्होंने उसके राजस्थान स्थित मायके में भी पूछताछ की। मगर मायकेवालों ने बताया कि वह वहां भी नहीं आई है। उन्होंने अपने स्तर पर आसपास व रिश्तेदारियों में काफी तलाश की, लेकिन देवरानी का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।