![]()
हरियाणा के पंचकूला में बीती देर शाम एक थार गाड़ी ने लड़की को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल युवती को तुरंत पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया, लेकिन देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
.
मृतका की पहचान मोहाली जिले के जीरकपुर के ढकोली इलाके की रहने वाली 22 वर्षीय रिचा के रूप में हुई है। वह डी मार्ट में नौकरी करती थी और साथ ही बीए की पढ़ाई भी कर रही थी।
सड़क पार करते वक्त हुआ हादसा
हादसा उस समय हुआ जब लड़की सड़क पार कर रही थी। तभी तेज रफ्तार से आ रही थार गाड़ी उसे कुचल दिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल पहुंचाया। लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और थार गाड़ी के ड्राइवर की तलाश जारी है।












