हिसार एयरपोर्ट पर नील गाय घूम रही हैं, जिनको आज से पकड़ने का काम शुरू हो गया है।
हरियाणा के पहले एयरपोर्ट पर विमानों का ट्रायल कल से शुरू होगा। हरियाणा सरकार ने विमानन कंपनी एविएशन एयरलांस के साथ एमएयू पहले से ही किया हुआ है। इसी के तहत एयरलांस कंपनी के अधिकारी व कर्मचारी एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। आज एयरपोर्ट पर पूरा दिन वह बारिकी स
।

हिसार एयरपोर्ट पर ATR विमानों से ट्रायल होगा, यह विमान बोइंग विमानों से छोटे होते हैं।
शाम साढ़े बजे के बाद फ्लाइट नहीं मिलेगी एयरपोर्ट पर अभी नाइट लैंडिंग की सुविधा शुरू नहीं हुई है। इसलिए 5 जगहों पर उड़ने वाले विमान दिन में ही उड़ान भरेंगे। 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विमान को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। सबसे पहले हिसार एयरपोर्ट से अयोध्या के लिए विमान उड़ान भरेगा। इसके बाद अलग-अलग 4 और स्थानों के लिए विमान उड़ान भरेगा जिसमें जम्मू, देहरादून, चंडीगढ़, दिल्ली और अहमदाबाद के लिए फ्लाइट उड़ेगी। शाम साढ़े 6 बजे के बाद हिसार से फ्लाइट नहीं उड़ेगी।

1 अप्रैल के बाद हिसार एयरपोर्ट का फ्लाइट शेड्यूल जारी होगा DGCA की ओर से लाइसेंस मिलने के बाद हिसार एयरपोर्ट के हवाई संचालन के लिए समर शेड्यूल तैयार किया जा रहा है। यह शेड्यूल 31 मार्च तक बनकर तैयार हो जाएगा। एक अप्रैल से 30 सितंबर तक शेड्यूल लागू होगा।
1 अप्रैल के बाद कभी भी हिसार से 5 जगहों के लिए फ्लाइट का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। हरियाणा सरकार का फ्लाइट के लिए भारत सरकार की एविएशन एयरलायंस के साथ समझौता हो चुका है। एविएशन एयरलायंस को जो टिकटों में घाटा होगा उसकी एक साल तक भरपाई हरियाणा सरकार करेगी।
PMO ने एयरपोर्ट कार्यक्रम में उद्घाटन शब्द पर आपत्ति जताई PMO की तरफ से एयरपोर्ट के कार्यक्रम को लेकर उद्घाटन शब्द पर आपत्ति जताई है। PMO ने बार-बार एयरपोर्ट के उद्घाटन पर भी सवाल खड़े किए हैं। इसको लेकर मंत्रालय और मंत्री तक को फटकार लग चुकी है। एयरपोर्ट का इससे पहले भी 6 बार उद्घाटन हो चुका है। इसलिए PMO की नाराजगी के बाद उद्घाटन शब्द को एयरपोर्ट कार्यक्रम से हटाया जाएगा।

पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव में हिसार रैली में जल्द फ्लाइट शुरू करने का वादा किया था।
हिसार एयरपोर्ट का कब-कब हुआ उद्घाटन व शिलान्यास
1। 15 अगस्त 2018 को स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। मुख्यमंत्री रहते मनोहर लाल ने घोषणा की थी कि हिसार एयरपोर्ट से विमानों की उड़ान 2 माह में शुरू हो जाएगी। एयरपोर्ट को विकसित करने के लिए स्पाइस जेट एयरलाइंस कंपनी के साथ एमओयू पर भी साइन किया गया था।
2। सितंबर 2019 में भारत सरकार की क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना ‘उड़ान’ (उड़े देश का आम नागरिक) के तहत हिसार में एयर शटल सेवाओं का उद्घाटन हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया। सीएम खट्टर खुद हिसार एयरपोर्ट उड़ान भरने वाली पहली फ्लाइट से ही चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। मगर 7 महीने में ही उड़ान बंद हो गई।
3। 2019 में ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हिसार एयरपोर्ट पर बनने वाले 33 केवी सब स्टेशन का शिलान्यास किया था।
4। 27 अक्तूबर 2020 को मुख्यमंत्री मनोहर लाल और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने हिसार एयरपोर्ट के रनवे विस्तार कार्य का शिलान्यास किया था।
5। हिसार में 11 सितंबर 2023 को उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हवाई अड्डे के एयर ट्रैफिक कंट्रोल रूम व टर्मिनल बिल्डिंग की आधारशिला रखी।
6। 20 जून 2024 को सीएम नायब सिंह सैनी एयरपोर्ट पर 10 हजार फीट के रनवे सहित कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

2024 में एविएशन एयरलायंस के साथ हरियाणा सरकार का समझौता हुआ था।
एयरपोर्ट को केंद्र सरकार ही संभालेगी हिसार में बन रहे हरियाणा के पहले एयरपोर्ट को केंद्र सरकार ही संभालेगी। इसे एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) चलाएगी। इसके लिए एयरपोर्ट को AAI को हैंडओवर कर दिया गया है। इसका सबसे बड़ा असर ये पड़ेगा कि एयरपोर्ट के इन्फ्रास्ट्रक्चर, ऑपरेशन और मेंटिनेंस से लेकर नौकरियों पर फैसला भी केंद्र ही करेगा। हरियाणा सरकार के पास सिर्फ इस जमीन का मालिकाना हक रहेगा।
इससे पहले एयरपोर्ट में डेवलपमेंट का सारा काम हरियाणा सरकार से ही कराया गया। इसकी सुरक्षा का जिम्मा भी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के पास रहेगा। अभी हरियाणा पुलिस की थर्ड बटालियन के 300 जवान इसकी सुरक्षा में तैनात हैं। इन्हें बाद में गेट के बाहर तैनात किया जा सकता है।











