Haryana Agniveer Policy Union Home Minister Amit Shah summoned CM Nayab Singh Saini | हरियाणा में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 20% आरक्षण मिलेगा: केंद्रीय मंत्री शाह ने की वकालत; पॉलिसी मंगाई, अभी 10% का मिल रहा लाभ – Haryana News

केंद्रीय मंत्री अमित शाह को शॉल पहनाते हरियाणा सीएम नायब सैनी। फाइल फोटो।

हरियाणा सरकार अग्निवीरों को और बड़ी राहत देने की तैयारी कर रही है। दरअसल, केंद्रीय मंत्री अमित शाह की अग्निवीरों को लेकर सीएम नायब सैनी के पास एक चिट्‌ठी आई है। इस चिट्‌ठी में केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से पुलिस भर्ती में 20 फीसदी आ

अब अगर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर 20 फीसदी आरक्षण देने का फैसला किया जाता है तो मंत्रिमंडल की बैठक में प्रस्ताव लाना पड़ेगा।

कैबिनेट में सीएम ले चुके फैसला

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पिछले साल 2024 में 5 अगस्त को कैबिनेट की मीटिंग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की थी कि कैबिनेट ने अग्निवीरों को पुलिस के साथ-साथ अन्य विभागों में 10 फीसदी आरक्षण देने के प्रस्तावल को मंजूरी दी है। साथ में ग्रुप सी के अन्य पदों की नौकरी में पांच फीसदी आरक्षण देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इस फैसले के बाद यह पॉलिसी अभी तक जारी नहीं हुई है। इसी पर गृह मंत्री अमित शाह ने पत्र लिखा है।

शाह की चिट्‌ठी में क्या?

गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री नायन सिंह सैनी को अग्निवीरों बारे भेजे पत्र में लिखा, ‘अग्निवीरों का पहला बैचा 2026 में आ रहा है। अग्निवीरों में से 25 फीसदी को केंद्रीय सशस्त्र बलों में लिया जाएगा। शेष 75 फीसदी समाज में लौट जाएंगे। आपकी सरकार ने अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण देने की घोषणा कर रखी है मगर अभी तक इसकी नीति जारी नहीं हुई है। पुलिस में अग्निवीरों को 20 फीसदी आरक्षण देने का कष्ट करें। यह पॉलिसी भी भेजें जाए।

दो साल में 4045 अग्निवीर भर्ती हुए

हरियाणा से वित्त वर्ष 2022-23 में कुल 1,830 अग्निवीरों का चयन हुआ था जबकि वर्ष 2023-24 में लगभग 2,215 की भतीं की गई थी। चार साल की सेवा के बाद अग्निवीरों को भारतीय सेना के नियमित कैडर में भर्ती के लिए आवेदन करने का अवसर मिलेगा, जिसमें प्रत्येक बैच के 25 प्रतिशत अग्निवीरों को उनकी सेवा अवधि के दौरान किये गए प्रदर्शन व निर्धारित शतों के आधार पर यह अवसर प्रदान किया जाएगा।

यहां पढ़िए हरियाणा में अग्निवीरों को क्या-क्या मिल रहा…

1. पुलिस सिपाही के साथ 5 भर्तियों में 10% आरक्षण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 जून, 2022 को ‘अग्निपथ’ गोजना लागू की थी। इस योजना के तहत भारतीय सेना में चार वर्ष के लिए अग्निवीर की तैनाती की जाती है। हरियाणा सरकार ने फैसला किया था कि अग्निवीरों को प्रदेश सरकार द्वारा भर्ती किए जाने वाले पुलिस कांस्टेबल, माइनिंग गार्ड, फरिस्ट गार्ड, जेल वार्डन और एसपीओ के पदों पर सीधी भर्ती में 10 प्रतिशत होरिजोंटल आरक्षण देगी।

2. ग्रुप बी-सी में आयु की छूट दे रही सरकार

हरियाणा में अग्निवीरों को ग्रुप-बी और सी में सरकारी पदों के लिए निर्धारित अधिकतम आयु में तीन वर्ष की छूट दी जाएगी। अग्निवीर के पहले बैंच वालों को उम्र में पांच साल की छूट दी जा रही है। इसके अलावा, ग्रुप सी के सिविल पदों के लिए 5 प्रतिशत होरिजोटल आरक्षण और अग्निवीरों की कौशल विशेषज्ञता से संबंधित ग्रुप बी के पदों के लिए एक प्रतिशत होरिजोंटल आरक्षण दिया जाएगा।

3. CET एग्जाम में छूट दे रही सरकार

अग्निवीरों को ग्रुप सी पदों के लिए सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) की आवश्यकता से छूट दी जा रही है। यदि उनके पास अपेक्षित कौशल प्रमाण पत्र है तो अग्निवीरों को लिखित एवं कौशल परीक्षा दोनों से छूट प्रदान की जाएगी। इसके अलावा, अग्निवीर को स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के लिए 5 लाख रुपए तक की मूल राशि के लिए तीन साल तक बिना ब्याज ऋण दिया जाएगा।’

4. रोजगार देने वाले उद्योगों को सब्सिडी दे रही सरकार

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा था कि अग्निवीर नीति-2024 के तहत स्वरोजगार और उद्यमिता के लिए अग्निवीरों को रोजगार देने वाले उद्योगों को प्रति वर्ष 60,000 रुपए की सब्सिडी प्रदान की जाएगी बशर्ते कि उद्योगों द्वारा सब्सिडी राशि सहित अग्निवीर को प्रति माह 30,000 रुपए से अधिक वेतन दिया जाए।

5. बंदूक लाइसेंस में वरीयता

अग्निवीरों को बंदूक लाइसेंस के लिए प्राथमिकता मिलेगी वशतें वे शस्त्र अधिनियम में निर्धारित शतों को पूरा करते हों। अग्निवीरों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (HKRNL) के माध्यम से स्युिक्ति में प्राथमिकता दी जाएगी।