Home Haryana Hansi Mother Son Missing Case News Update | हांसी में मां-बेटे लापता:...

Hansi Mother Son Missing Case News Update | हांसी में मां-बेटे लापता: पति बोला- एक हफ्ते बाद भी नहीं मिले, बिना बताए घर से निकले – Hansi News

हिसार के हांसी में मां-बेटे लापता हो गए। शहर थाना हांसी में महिला के पति द्वारा शिकायत दी गई है, जिसमें बताया कि उसकी पत्नी आठ वर्षीय बेटे के साथ लापता हो गई है। घटना के बाद से परिवार में हड़कंप मचा हुआ है।

परिजनों के अनुसार, महिला 12 अप्रैल सुबह आठ बजे बिना कुछ कहे घर से निकली थी, और एक हफ्ता बीतने के बाद भी वापस नहीं लौटी। साथ में उसका आठ साल का बेटा भी था। महिला के पति ने रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों से संपर्क किया, लेकिन कहीं से कोई जानकारी नहीं मिली।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और महिला व बच्चे की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और मोबाइल लोकेशन के आधार पर भी जांच की जा रही है। लेकिन महिला का फोन बंद आ रहा है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही दोनों को तलाश कर लिया जाएगा।