![]()
गुरुग्राम जिले की सोहना तहसील में जमीन के दस्तावेजों में हेराफेरी का मामला सामने आया है। तहसील के रजिस्ट्रेशन क्लर्क नरेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उसने रिकॉर्ड रूम के दस्तावेजों में छेड़छाड़ की और फर्जी कागजात तैयार किए। पुलिस की ट
।
घर जाते समय पुलिस ने दबोचा
जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब 5 बजे जब क्लर्क नरेश तहसील से अपने घर जा रहा था, तब पुलिस ने उसे तहसील के बाहर से पकड़ लिया। कुछ समय पहले एक जमीन के दस्तावेजों में हेराफेरी को लेकर मामला दर्ज किया गया था। माना जा रहा है कि इसी मामले में यह कार्रवाई की गई है।
पुलिस का कार्रवाई से इनकार
हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि गिरफ्तारी किस पुलिस थाने की टीम ने की है। सोहना पुलिस ने मामले में किसी भी कार्रवाई से इनकार किया है। पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी क्लर्क ने रिकॉर्ड रूम में रखे कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों में छेड़छाड़ की है।












