gurugram prisoner escapes hospital stays home four-police suspended | गुरुग्राम में अस्पताल में भर्ती कैदी पहुंचा अपने घर: रात होने पर चला जाता- सुबह लौटता, तीन पुलिस कर्मी सस्पेंड – gurugram News

गुरुग्राम में इलाज के बहाने अस्पताल पहुंचे बंदी को पुलिसकर्मियों ने घर भेज दिया। घर पर पत्नी के साथ चार रात गुजार चुका था, लेकिन बात लीक होकर पुलिस के उच्च अधिकारियों तक पहुंच गई। जिसके बाद अधिकारियों ने पहले तो बंदी को गिरफ्तार किया, उसके बाद तीन पु

इस मामले का खुलासा तब हुआ जब क्राइम ब्रांच के एक पुलिसकर्मी को इस पूरी साजिश की जानकारी मिली। 24 मार्च को रोहित को रंगे हाथों उसके घर से गिरफ्तार किया गया, जब वह अपनी पत्नी के साथ मौजूद था।

गुरुग्राम के सेक्टर 10 के सिविल अस्पताल में इलाज के बहाने आया था विचाराधीन कैदी।

गुरुग्राम के सेक्टर 10 के सिविल अस्पताल में इलाज के बहाने आया था विचाराधीन कैदी।

बताया जा रहा है कि रोहित नाम का यह बंदी भौंडसी जेल में बंद था और इलाज का बहाना करके पुलिस गारद के साथ सेक्टर 10 सिविल अस्पताल आया था। यहां पुलिसकर्मियों से सेटिंग करके अपनी पत्नी के पास घर चला गया। वह लगातार चार रात अपने घर में पत्नी के साथ बिता चुका था। लेकिन मामला बड़े अधिकारियों तक पहुंचा तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

यह घटना 20 मार्च की है, लेकिन मामले की जांच के बाद पुलिस ने अब तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया है। आरोपी रोहित पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में 11 संगीन मामले दर्ज हैं। वह वजीरपुर का रहने वाला है।

रातभर घर रहता, सुबह लौट आता

आरोपी विचाराधीन कैदी रोहित इलाज के बहाने सेक्टर-10 के नागरिक अस्पताल में भर्ती हुआ, लेकिन इलाज करवाने के बजाय वह तीन पुलिसकर्मियों की मदद से हर रात अपने वजीरपुर स्थित घर चला जाता और सुबह होने से पहले फिर से अस्पताल में लौट आता।

पुलिसवाले करते थे पार्टी

पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि रोहित जब अपने घर जाता, तो अस्पताल में तैनात कुछ लोग पुलिसकर्मियों के साथ पार्टी किया करते थे। इस गड़बड़ी की खबर अस्पताल के एक कर्मचारी को लगी तो उसने सनसनीखेज मामला लीक कर अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी।

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने की पुष्टि की है।

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने की पुष्टि की है।

तीन पुलिसकर्मी निलंबित, जांच जारी

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने तीन पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन की पुष्टि की है। कैदी की इस साजिश में शामिल हेड कॉन्स्टेबल पवन और कॉन्स्टेबल धर्मेंद्र व मोहित को गुरुग्राम पुलिस ने निलंबित कर दिया है। इनके खिलाफ सेक्टर-10 थाने में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।