Gurdaspur, Mandi Supervisor, Caught Bribe | Market Committee Kahnuwan | गुरदासपुर में मंडी सुपरवाइजर को रिश्वत लेते पकड़ा: आढ़ती से जुर्माना माफी-लाइसेंस रिन्यू मामले में मांगे 7 हजार, विजिलेंस ने जाल बिछाकर दबोचा – Gurdaspur News

पंजाब विजिलेंस टीम की गिरफ्त में आरोपी रशपाल सिंह।

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को गुरदासपुर जिले की मार्केट कमेटी काहनूवान में तैनात मंडी सुपरवाइजर रशपाल सिंह को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। मामला एक आढ़ती की शिकायत से सामने आया।

.

जानकारी के अनुसार दिसंबर 2024 में मार्केट कमेटी ने आढ़ती की फर्म पर 18 हजार 610 रुपए का जुर्माना लगाया था। आढ़ती को अपनी दूसरी फर्म का लाइसेंस भी रिन्यू कराना था। दोनों मामलों को सुलझाने के लिए मंडी सुपरवाइजर रशपाल सिंह ने पहले आठ हजार रुपए की रिश्वत मांगी। बाद में यह राशि 7 हजार रुपए तय हुई।

शिकायत मिलने के बाद जाल बिछाया

विजिलेंस ब्यूरो ने शिकायत मिलने के बाद जाल बिछाया। दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में रशपाल सिंह को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। अमृतसर रेंज के विजिलेंस थाने में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।