Get the investigation done by a retired judge: BJP | रिटायर जज से जांच कराएं: भाजपा – Ludhiana News

लुधियाना| पंजाब भाजपा के मीडिया पैनलिस्ट परमिंदर मेहता ने लुधियाना संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की फिल्लौर में स्थित प्रतिमा पर आपत्तिजनक शब्दावली लिखने की कड़े शब्दों में निंदा की। मेहता ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में अराजक तत्वों

.

मेहता ने कहा कि डॉ. अंबेडकर हमारे मार्ग दर्शक हैं। इनकी सोच पर ही देश आज आगे बढ़ रहा है लेकिन कुछ शरारती तत्वों पंजाब में अमन शांति खराब करने में लगे हैं और भगवंत मान सरकार भी इन्हें काबू नहीं कर पा रही। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं के पीछे बड़ी साजिश की बू आरही है, जिसकी उच्च स्तरीय जांच करवानी अति आवश्यक है। ताकि दोषियों को पकड़ा जा सके। मेहता ने राज्यपाल से उक्त कांड की हाईकोर्ट के रिटायर जज से जाँच करवाने की भी अपील की।