Firing restaurant owner Jhajjar city old bus stand hopital police crime update | झज्जर में रेस्टरोंट मालिक पर फायरिंग: बाईक पर आए बदमाश, रास्ता पूछने का बहाना बनाया और चला दी गोली – Jhajjar News

गोली लगने से घायल रेस्टोरेंट मालिक संदीप सैनी।

हरियाणा के झज्जर शहर में बीती देर रात बाईक पर सवार बदमाशों ने एक रेस्टोरेंट के मालिक पर गोली चला दी। गोली व्यक्ति के हाथ में लगने से जान बच गई। रेस्टोरेंट बंद करने के समय रास्ता पूछने के बहाने से बदमाश पास आए और गोली चलाकर फरार हो गए।

झज्जर शहर में देर रात करब 11 बजे रेस्टारेंट मालिक डॉ. संदीप सैनी पर बाईक पर सवार अज्ञात बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। गोली संदीप सैनी के हाथ में लगी जिसे इलाज के लिए नागरीक अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया।

रेस्टोरेंट बंद करने के बाद हुई वारदात डॉ. संदीप सैनी अपने पिता के रेस्टोरेंट चलाते हैं। वहीं संदीप प्रतिदिन की भांति जब रेस्टोरेंट बढ़ाकर घर जाने के लिए गाड़ी में बैठा था। तभी बाईक पर बदमाश आए और संदीप से रेवाड़ी जाने का रास्ता पूछा। रास्ता पूछने के बाद शीशा नीचे करने को बोला गया, लेकिन संदीप सैनी ने गाड़ी का शीशा नीचे नहीं किया। तभी बदमाशों में से एक ने बंद शीशे पर ही गाेली चला दी। जिसके कारण संदीप के हाथ में गोली लगी है।

पुलिस को सूचना मिलते ही मौके ही पर अस्पताल में पहुंचे और बदमाशों को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।