14 अगस्त 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
International Desk: कराची में स्वतंत्रता दिवस की खुशी मा*तम में बदली, हवाई फा*यरिंग में 3 की मौ*त, 60 से अधिक घायल पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर कराची में जश्न के माहौल को हवाई फायरिंग ने मातम में बदल दिया। शहर के अलग-अलग इलाकों में हुई गो*लीबारी की घटनाओं में 3 लोगों की मौ*त हो गई, जिनमें एक 8 साल की बच्ची और एक बुजुर्ग शामिल हैं, जबकि 60 से अधिक लोग घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक ये घटनाएं लियाकताबाद, कोरंगी, लियारी, महमूदाबाद, अख्तर कॉलोनी, केमारी, जैक्सन, बाल्डिया, ओरंगी टाउन और पापोश नगर जैसे इलाकों में हुईं। अजीजाबाद में एक बच्ची को गो*ली लगी, वहीं कोरंगी में स्टीफन नामक व्यक्ति की जान चली गई।
पुलिस का कहना है कि यह सब लापरवाही और गैर-जिम्मेदाराना रवैये का नतीजा है। कुछ मामलों में गो*लीबारी के पीछे व्यक्तिगत रंजिश, विवाद और डकैती के प्रयासों का विरोध जैसे कारण भी सामने आए हैं। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने जनता से अपील की कि वे स्वतंत्रता दिवस को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाएं। गौरतलब है कि कराची में हर साल ऐसे हादसे सामने आते हैं। 2024 में भी इसी तरह की फायरिंग में एक बच्चे की मौत और 95 से अधिक लोगों के घायल होने की घटनाएं दर्ज हुई थीं।
इस बार के हादसे ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है—क्या अब उत्सव के नाम पर हवाई फायरिंग जैसी खतरनाक परंपरा पर रोक लगाने का समय आ गया है?













