![]()
संसद में बोलते सांसद शेर सिंह घुबाया
फाजिल्का के गांव घुबाया के रहने वाले फिरोजपुर सांसद शेर सिंह घुबाया ने संसद में फाजिल्का-फिरोजपुर इलाके में भारत-पाकिस्तान सरहद की तारबंदी के उस पार जमीनों के किसानों की आवाज उठाई है l उन्होंने कहा कि कभी बाढ़ तो कभी पाकिस्तान की तरफ से आते जंगली पशु
.
सांसद शेर सिंह घुबाया ने संसद में बोलते हुए कहा कि फाजिल्का और फिरोजपुर इलाके में भारत-पाकिस्तान सरहद पर अंतरराष्ट्रीय तारबंदी के उस पार जिन छोटे किसानों की जमीन है l उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है l उन्होंने कहा कि एक तरफ बाढ़ आने से किसानों की सारी फसलें बर्बाद हो जाती है, तो दूसरी ओर पाकिस्तान की ओर से आवारा जंगली पशु उन किसानों की फसलें बर्बाद कर रहे हैं l
केंद्र की ओर से दिया जाता था मुआवजा
इतना ही नहीं इस फसल की बर्बादी के बाद 10 हजार प्रति एकड़ के हिसाब से केंद्र सरकार की ओर से किसानों को मुआवजा दिया जाता था l जो पिछले तीन वर्ष से नहीं आया है l जिससे किसानों के खर्चे पूरे नहीं होते l उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को 30 हजार प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दे l ताकि किसान अपना खुशहाल जीवन बसर कर सके l इतना ही नहीं उन्होंने बकाया मुआवजा राशि भी जारी करने की मांग की है l











