अनाज मंडी में पहुंचे विधायक नरेंद्रपाल सवना और अन्य।
फाजिल्का की अनाज मंडी में शुक्रवार को गेहूं की फसल की सरकारी खरीद शुरू कर दी गई है l फाजिल्का से विधायक नरेंद्रपाल सवना अपनी टीम के साथ पहुंचे l जिन्होंने आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारियों की मौजूदगी में फसल की सरकारी खरीद शुरू करवाई।
.
विधायक ने मंडी सीजन के दौरान किसानों, मजदूरों व आढ़तियों को किसी तरह की कोई दिक्कत न आने का दावा किया l जानकारी देते हुए मंडी सुपरवाइजर राजकुमार ने बताया कि आज पहले दिन करीब 200 क्विंटल गेहूं की फसल मंडी में आई l जिसकी सरकारी खरीद शुरू कर दी गई है l

विधायक की मौजूदगी में किसान की फसल की खरीद शुरू।
सरकारी भाव से फसल की खरीद
उन्होंने बताया कि सरकारी भाव 2425 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से फसल की खरीद की गई है l बता दें कि अनाज मंडी में किसान रवि कुमार गांव सुरेश वाला से गेहूं की फसल लेकर पहुंचे l जहां उनकी फसल की ढेरी पर पहुंचे विधायक, आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष गोल्डी सचदेवा व मार्किट कमेटी सचिव मनदीप रहेजा की मौजूदगी में सरकारी खरीद शुरू हुई l
विधायक नरेंद्रपाल सवना ने दावा किया कि अनाज मंडी में पुख्ता प्रबंध है l सरकार किसानों की फसल खरीदने के लिए तैयार है l किसी को कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी । उन्होंने कहा कि अगर किसी को शिकायत आती है तो वह उनसे संपर्क कर सकते हैं l











