fazilka-vigilance-bureau-health-department-raid-dairy-samples-collected | फाजिल्का में डेयरी पर विजिलेंस और स्वास्थ्य विभाग की रेड: दूध-पनीर, मक्खन और घी के लिए सैंपल, जांच के लिए लैब भेजे – Fazilka News

फाजिल्का में डेयरी में दूध और अन्य खाद्य सामग्री के सैंपल लेते अधिकारी।

फाजिल्का जिले के कैंट रोड पर एक डेयरी पर विजिलेंस ब्यूरो यूनिट टीम ने स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर रेड की l जिस दौरान दूध, पनीर, मक्खन और घी के सैंपल लिए गए l जिन्हें जांच के लिए लैब में भेजा गया है और रिपोर्ट आने पर बनती कार्यवाही की जाएगी।

.

आसपास के क्षेत्र में मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार उप कप्तान पुलिस विजिलेंस ब्यूरो यूनिट फाजिल्का गुरिंदरजीत सिंह की टीम द्वारा फूड सेफ्टी अधिकारी सिविल सर्जन फाजिल्का कंवरदीप सिंह की टीम के सहयोग से 4 से 5 हजार लीटर दूध की आवक वाली शीनू डेयरी कैंट रोड फाजिल्का के मालिक साहिल अनेजा की मौजूदगी में अचानक रेड कर चेकिंग की गई l इस दौरान उनके साथ डॉक्टर निखिल कटारिया मेडिकल अधिकारी सिविल अस्पताल फाजिल्का भी मौजूद रहे l

डेयरी में तैयार सामग्री की जांच करते अधिकारी।

डेयरी में तैयार सामग्री की जांच करते अधिकारी।

जांच रिपोर्ट आने पर होगी कार्रवाई

चेकिंग के दौरान फूड सेफ्टी अधिकारी कांवर दीप सिंह की टीम द्वारा दूध, पनीर, मक्खन और घी के सैंपल लिए गए l उन्होंने बताया कि सैंपल को जांच के लिए फूड एंड ड्रग्स लैब खरड़ में जमा करवाया जाएगा और जांच रिपोर्ट आने पर अगर किसी तरह की मिलावट या कमी पाई जाएगी, तो मामले में बनती कार्यवाही की जाएगी l