फाजिल्का में बाइक पर लगाया ट्रैक्टर का साइलेंसर: युवक गिरफ्तार, साइलेंसर से मचा रहा था शोर; 3 बाइक जब्त – Fazilka News

बाइक पर लगाया  ट्रैक्टर का साइलेंसर।

फाजिल्का में एक युवक ने अपनी बाइक पर ट्रैक्टर का साइलेंसर लगा दिया। जब वह अरनीवाला इलाके में घूमने निकला तो ट्रैफिक पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान 1 घंटे में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 14 ई-चालान किए। वहीं तीन बाइकों को थाने में बंद कर दिया l

.

ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज एएसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आज उनके द्वारा विशेष तौर पर अरनीवाला के इलाके में नाकाबंदी की गई है l लगातार शिकायतें मिल रही थी कि इस इलाके में मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर युवा ध्वनि प्रदूषण कर रहे हैं l

वहीं उन्होंने तीन बाइक पकड़ी, जिन्हें थाने में बंद कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान जहां बिना नंबर बाइक पकड़ी गई। वहीं एक बाइक ऐसी पकड़ी, जिसको मॉडिफाई करवाने वाले ने हद कर दी l बाइक पर ट्रैक्टर के रूप में बड़ा साइलेंसर लगाया गया है l इसके खिलाफ भी उनके द्वारा कार्रवाई करते हुए उक्त बाइक को थाने में बंद कर दिया गया और धारा 207 के तहत कार्रवाई की जा रही है l