Fazilka Police Arrests Two Heroin Smugglers 400 Gram Seized |Tarn Taran Smugglers | फाजिल्का में हेरोइन सप्लाई करने आए दो तस्कर पकड़े: पुलिस नाका देख भागने की कोशिश, बाइक फिसली, दोनों नशे के आदी – Jagraon News

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी अजयपाल सिंह और सागर सिंह।

फाजिल्का के जगराओं में पुलिस ने तरनतारण से हेरोइन की सप्लाई देने आए दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 400 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया है और 5 दिन का रिमांड हासिल किय

.

सीआईए स्टाफ के एएसआई गुरसेवक सिंह के अनुसार पुलिस टीम अमरगढ़ कलेर में नाकाबंदी कर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान तेज रफ्तार से आ रहे दो बाइक सवारों ने पुलिस नाका देखकर बाइक मोड़ने की कोशिश की। तेज रफ्तार और जल्दबाजी में उनकी बाइक फिसल गई। पीछे बैठे युवक के हाथ से एक लिफाफा सड़क पर गिर गया, जिसमें हेरोइन थी।

दोनों आरोपी नशे के आदी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव कंका कंडियाला तरनतारण के रहने वाले अजयपाल सिंह और दाना मंडी पट्टी के रहने वाले सागर सिंह के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी नशे के आदी हैं। पैसों के लालच में आकर वे हेरोइन की सप्लाई कर रहे थे।

पुलिस को शक है कि ये एक बड़े नशा तस्करी नेटवर्क का हिस्सा हैं। इस मामले में किसी बड़े मास्टरमाइंड के होने की आशंका है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के लिए कोर्ट से 5 दिन का रिमांड हासिल किया है।