Fazilka Person Missing Two Years Ago Found News Update | फाजिल्का में 2 साल पहले लापता हुआ व्यक्ति मिला: 8 महीने के इलाज के बाद बताया असली नाम-पता, बालाजी मंदिर था गया – Fazilka News

गुरप्रशाद शर्मा 2 साल से लापता थे।

फाजिल्का के गांधीनगर से करीब दो साल पहले सालासर धाम की यात्रा पर निकले एक व्यक्ति को राजस्थान के सीकर में स्थित एक आश्रम से सकुशल बरामद किया गया है। गुरप्रशाद शर्मा नाम के इस व्यक्ति ने करीब दो साल पहले साइकिल पर सालासर धाम की यात्रा शुरू की थी। लेकि

.

परिवार के सदस्य ने खुद जगह-जगह पूछताछ की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। हाल ही में फाजिल्का में स्थित अपना घर आश्रम को सीकर के श्री ज्ञानचंद मोदी अपना घर आश्रम नीम का थाना से एक फोन आया। वहां रहने वाले एक व्यक्ति ने अपना नाम बिट्टू शर्मा बताया और कहा कि वह फाजिल्का का रहने वाला है।

आश्रम ने फरीदकोट में संपर्क किया तो पता चला आश्रम के सदस्यों ने जब इस बारे में पंजाब के फरीदकोट स्थित अपना घर आश्रम से संपर्क किया, तो मामले की पड़ताल शुरू हुई। जब गुरप्रशाद शर्मा का स्वास्थ्य थोड़ा ठीक हुआ, तो उन्होंने अपना असली नाम और परिवार की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि वे फाजिल्का के गांधी मोहल्ले के निवासी हैं और उनके दो भाई हैं पवन कुमार, जो ट्रैफिक पुलिस में हैं, और मनोहर लाल, जो होमगार्ड में हैं। इसके बाद आश्रम के सदस्यों ने फाजिल्का में पड़ताल की और स्थानीय पुलिस से संपर्क किया। जब परिवार को सूचना मिली, तो उन्होंने तुरंत नीम का थाना सीकर जाकर गुरप्रशाद शर्मा को पहचाना और उन्हें अपने साथ सुरक्षित घर ले आए।

गुरप्रशाद के छोटे भाई पवन कुमार, जो ट्रैफिक पुलिस में कार्यरत हैं, ने बताया कि उनका भाई हनुमान जी का परम भक्त है। परिवार ने दो साल तक उनकी तलाश में कई जगह छानबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। आश्रम प्रशासन की सूझबूझ और स्थानीय पुलिस के सहयोग से अब गुरप्रशाद अपने परिवार के साथ सुरक्षित घर लौट आए हैं।