Home Punjabi Fazilka MLA Exposes, Inflated Pond Cleaning, Estimate Saves 26 Lakhs | MLA...

Fazilka MLA Exposes, Inflated Pond Cleaning, Estimate Saves 26 Lakhs | MLA Goldy Kamboj | फाजिल्का में डेढ़ लाख में छप्पड़ की सफाई: पंचायत ने 28 लाख का दिया एस्टीमेट, विधायक कंबोज ने किया रद्द; बोले- जांच होगी – Fazilka News

प्रोग्राम में लोगों को संबोधित करते हुए विधायक गोल्डी कंबोज।

फाजिल्का में शनिवार को अरनीवाला में एक प्रोग्राम में जलालाबाद से विधायक गोल्डी कंबोज पहुंचे। इस दौरान उनका एक बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि कमेटी की मीटिंग के दौरान नगर पंचायत ने छप्पड़ की सफाई के लिए 28 लाख रुपए का एस्टीमेट दिया था l जिसकी सफाई मह

.

जानकारी के अनुसार अरनीवाला के छप्पड़ की सफाई करवाई जानी थी l जिसको लेकर कमेटी की एक विशेष बैठक हुई l जहां जलालाबाद से हल्का विधायक गोल्डी कंबोज भी पहुंचे और इस कमेटी की मीटिंग के दौरान नगर पंचायत ने एस्टीमेट पेश किया कि करीब 28 लाख रुपए की लागत से छप्पड़ की सफाई हो सकती है l जिसे विधायक के आदेशों पर रद्द कर दिया गया l

प्रोग्राम के दौरान लोगों से बातचीत करते विधायक गोल्डी कंबोज।

प्रोग्राम के दौरान लोगों से बातचीत करते विधायक गोल्डी कंबोज।

28 लाख का कम डेढ़ लाख में हुआ

विधायक को छप्पड़ की सफाई के लिए बनाया गया एस्टीमेट का पैसा बहुत ज्यादा लगा l जिसके बाद विधायक गोल्डी कंबोज ने इस मामले में खुद रुचि लेते हुए यही सफाई डेढ़ लाख रुपए में करवा दी l विधायक ने कहा कि 28 लाख का कम डेढ़ लाख में हुआ है l जिसको लेकर कई सवाल खड़े हो रहे है l अब इसकी जांच होगी और काली भेड़ों के खिलाफ एक्शन भी होगा l