Fazilka, Abohar Police, Arrest Youth | Two Illegal Pistols | फाजिल्का में अवैध हथियार समेत युवक गिरफ्तार: दो पिस्टल बरामद, पुलिस को देखकर भागने लगा, पीछा कर पकड़ा – Abohar News

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी मनप्रीत सिंह।

फाजिल्का के अबोहर में पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को दो देसी पिस्टलों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा। जिसके बाद पुलिस के तलाशी लेने पर हथियार बरामद हुए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

.

जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान फाजिल्का के मनियांवाली बस्ती के रहने वाले मनप्रीत सिंह उर्फ मनी के रूप में हुई है। वह महाराजा अग्रसैन आईटीआई के पास से पकड़ा गया। एसआई अमरीक सिंह की अगुआई में पुलिस टीम आलमगढ़ बस अड्डे के पास गश्त कर रही थी।

आरोपी से बरामद दो देसी पिस्टल।

आरोपी से बरामद दो देसी पिस्टल।

32 बोर की दो देसी पिस्टल बरामद

इस दौरान एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 32 बोर की दो देसी पिस्टल मिलीं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54, 59 के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जाएगी। यह भी पता लगाया जाएगा कि वह इन पिस्टलों को किसे और किस उद्देश्य से देने वाला था। आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा।