Fazilka-Abohar-mother-attempts-suicide-canal-drug-addict-son-harassment-update | अबोहर में सुसाइड करने नहर में कूदी मां: नशे के लिए बेटा मांग रहा था मकान, लोगों ने बचाया, बोली-शांति चाहती हूं – Abohar News

पंजाब के अबोहर में एक मां को उसके नशेड़ी बेटे ने इतना परेशान कर दिया कि उसने नहर में कूदकर जान देने की कोशिश की। मौके पर मौजूद युवकों ने महिला को बचा लिया। महिला बाहर निकलकर बोली कि वह शांति से जीना चाहती है। युवकों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

.

बेटा नशे के लिए करता है चोरी

जानकारी के अनुसार अजीमगढ़ की रहने वाली 50 वर्षीय कमला ने बताया कि उसका बेटा नशे का आदी है। नशे की पूर्ति के लिए वह चोरी करता है। पिछले कुछ दिनों से वह पैसों के लिए परिवार को परेशान कर रहा था। आज उसने मां से मकान बेचने की मांग की। पैसे न मिलने पर उसने मारपीट भी की। इससे दुखी होकर कमला ने नहर में छलांग लगा दी। वहां मौजूद कुछ युवकों ने तुरंत उन्हें बाहर निकाला।

समिति ने अस्पताल पहुंचाया

नर सेवा नारायण सेवा समिति को सूचना दी गई। समिति के बिट्टू नरूला और सोनू ग्रोवर मौके पर पहुंचे। उन्होंने कमला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। कमला ने अपने बेटे के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि वह शांति से जीवन जीना चाहती हैं। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है।