![]()
वारदात के बाद घर का जला सामान व मौजूद परिवार।
पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर में एक व्यक्ति ने अपने सगे भाई और उसके परिवार को जिंदा जलाने का प्रयास किया। गांव खांटवां में हुई घटना में आरोपी सुरेंद्र कुमार ने नशे की हालत में अपने भाई महेंद्र कुमार के कमरे में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। मामले की
.
पहले से हत्या व चोरी के केस
जानकारी के अनुसार सोमवार की रात को महेंद्र कुमार का परिवार कमरे में सो रहा था। सुरेंद्र ने बाहर खड़ी बाइक से पेट्रोल निकाला और कमरे में छिड़क दिया। आग की लपटों को देखते ही परिवार ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन कमरे में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार के अनुसार, सुरेंद्र नशे का आदी है और आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। उस पर पहले से ही हत्या और चोरी के कई मामले दर्ज हैं।
रिमांड के दौरान पूछताछ करेगी पुलिस
परिवार ने कई बार उसे समझाने की कोशिश की, जिस कारण वह उनसे रंजिश रखता है। थाना बहाव वाला पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 125, 326(2), 324(6) और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसका मेडिकल चेकअप करवाया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से कड़ी पूछताछ की जाएगी।











