Fazilka, Abohar, Hotel Owner Son, Charged Widow Rape | Harassment Case | अबोहर में होटल में काम करने वाली विधवा से रेप: मालिक के बेटे ने दो बार कराया जबरन गर्भपात, वीडियो वायरल करने की धमकी – Abohar News

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी।

फाजिल्का जिले के अबोहर में एक होटल मालिक के बेटे पर विधवा महिला से रेप का आरोप लगा है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसका शारीरिक शोषण किया और दो बार जबरन गर्भपात करवाया।

.

पीड़िता मुस्कान के पति की डेढ़ साल पहले मृत्यु हो गई थी। वह एक बेटी की मां है। पहले वह चंडीगढ़ में नौकरी करती थी। बाद में अबोहर के हनुमानगढ़ रोड स्थित एक होटल में काम करने लगी। यहां होटल मालिक के बेटे प्रभजोत से उसके संबंध बने।

गर्भपात के बाद नौकरी के लिए चंडीगढ़ भेजा

प्रभजोत सादुलशहर का रहने वाला है। पीड़िता का आरोप है कि वह लगातार उसका शोषण करता रहा। दो बार जबरन गर्भपात करवाने के बाद उसे नौकरी के लिए चंडीगढ़ भेज दिया। जब महिला ने विरोध किया तो उसने फोटो और वीडियो को इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दी।

ससुराल वालों ने घर से निकाला

पीड़िता ने जब आरोपी के पिता से शिकायत की तो उन्होंने भी कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद जब उसने अपनी सास को बताया तो ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया। अंत में महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद सिटी-2 पुलिस ने प्रभजोत के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।