![]()
पुलिस की गिरफ्त में कार सवार चार लोग।
फाजिल्का में मम्मूखेड़ा गांव के नजदीक पुलिस ने गश्त के दौरान कार सवार चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनकी गाड़ी के डैशबोर्ड से देसी कट्टा 315 बोर और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए है l चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया दिया गया ह
.
थाना खुईखेड़ा के एसएचओ गुरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त पर थी l वह गांव मम्मूखेड़ा से कमलवाला को जा रहे थे तो नहर के पास एक कार शक्की अवस्था में मौजूद पाई गई l पुलिस पार्टी को देखकर जब कार सवार लोगों ने कार भागने की कोशिश की तो पुलिस पार्टी ने अपनी गाड़ी को कार के आगे लगाकर उन्हें रोककर शक्क की बिनाह पर कार में बैठे व्यक्तियों को काबू लिया।
चेकिंग की गई तो गाड़ी के डैशबोर्ड से एक देसी कट्टा 315 बोर और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज रजिस्टर किया है l एसएचओ के मुताबिक पकड़े गए आरोपी आपस में दोस्त हैं, जिनकी पहचान कारज सिंह निवासी फतेहाबाद, रविंद्रपाल निवासी सिरसा, राम प्रताप और पवन कुमार निवासी बठिंडा के रूप में हुई है l पुलिस का कहना है कि आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है, जिन्हें कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जा रहा है l












