Home Punjabi fatehgarh sahib khanna congress-protest mann effigy burned | फतेहगढ़ साहिब और खन्ना में...

fatehgarh sahib khanna congress-protest mann effigy burned | फतेहगढ़ साहिब और खन्ना में कांग्रेस का प्रदर्शन: सीएम मान के पुतले दहन किए, अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा की मांग – Khanna News

फतेहगढ़ साहिब और खन्ना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के पुतले फूंके। खन्ना में समराला चौक पर जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया।

.

पूर्व विधायक और जिला अध्यक्ष लखवीर सिंह लक्खा ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मान को राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र भाषा के लिए माफी मांगनी चाहिए। लक्खा ने कहा कि राहुल गांधी ने देश से नफरत की राजनीति खत्म की है। कांग्रेस सभी धर्मों का सम्मान करती है और देश की एकता के लिए काम करती है।

भाजपा कर रही नफरत की राजनीति

उन्होंने आरएसएस और भाजपा पर नफरत की राजनीति का आरोप लगाया। लक्खा ने आम आदमी पार्टी को भाजपा की बी टीम बताया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मान ने माफी नहीं मांगी तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

कांग्रेस ने 14 अप्रैल को डॉ. अंबेडकर जयंती पर सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। लक्खा ने कहा कि खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अंबेडकर प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर प्रतिमाओं को कोई नुकसान पहुंचा तो इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।