![]()
किसानों की शिकायत सुनते कांग्रेस विधायक परमवीर सिंह।
फतेहाबाद जिले के टोहाना की धारसूल अनाज मंडी में गेहूं खरीद की धीमी गति से किसान परेशान हैं। कांग्रेस विधायक परमवीर सिंह ने मंडी का दौरा किया। किसानों ने विधायक को बताया कि खरीद एजेंसियां मनमानी कर रही हैं। मंडी में गेहूं खरीद समय पर नहीं हो रही है। ल
।
अधिकारियों से फोन पर की बात
वहीं विधायक ने हैफेड और वेयरहाउस के अधिकारियों से फोन पर बात की। उन्होंने किसानों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। किसानों का कहना है कि पहले 6 दिन हैफेड एजेंसी को खरीद के लिए दिए गए थे। एजेंसी ने धीमी गति से खरीद की, जिससे मंडी गेहूं से भर गई है। कई किसान भूना जाने को मजबूर हैं। एसडीएम टोहाना ने भी मंडी का निरीक्षण किया था।
वेयरहाउस एजेंसी को भी जोड़ा
किसानों की शिकायत के बाद अब हैफेड के साथ वेयरहाउस एजेंसी को भी जोड़ा गया है। दोनों एजेंसियां तीन-तीन दिन खरीद करेंगी। मार्केट कमेटी सचिव संदीप लोहान ने पुष्टि की कि मंडी गेहूं से भर चुकी है। जब हैफेड के जिला अधिकारी राजेश हुड्डा से संपर्क करने की कोशिश की, तो उन्होंने फोन काट दिया।











